CG News: युवक ने हसिए से खुद की काटी गर्दन, खून से लथपथ गांव में घूमता रहा

CG News: बालोद जिले के सनौद थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने दूसरे गांव पहुंचकर हसिए से अपनी गर्दन पर वार कर लिया। इसके बाद वह घायल हालत में पूरे गांव में घूमता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामला बेलोदी गांव का है।

घायल युवक की पहचान नरेंद्र रावटे, पिता बालचंद रावटे, निवासी भेड़ियानवागांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक सुबह अपने घर से निकला था और कुछ देर बाद बेलोदी गांव पहुंच गया। वहां उसने हसिए से अपनी गर्दन काट ली और खून से लथपथ हालत में गांव की सड़कों पर घूमने लगा।

घटना की जानकारी मिलते ही हल्दी चौकी प्रभारी लता तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल युवक का उपचार जारी है।

परिजनों ने बताया कि नरेंद्र पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह बार-बार कह रहा था कि कोई उसे मारने आ रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *