बिहार के रोहतास जिले में पुलिस ने छापेमारी कर 41 लडकियों को बचा लिया , यें 41 लड़कियां छत्तीसगढ़ की है . दरअसल पुलिस को सूचना मिली की नाबालिग लडकियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है ,जिसके बाद पुलिस ने रेड लाईट एरिया में छापेमारी कर 41 लडकियों को पकड़ा.
गरीबी के चलते मजबूरन परिवार ने 50 हजार में बेचा :
ये सभी लडकियाँ गरीब परिवार से है . बाल कल्याण समिति रोहतास के सदस्य गगन पाण्डेय बके अनुसार इनके परिवार वालो ने इन्हें 30-50 हजार रूपए में सौदा किया था.पहले इन्हें आर्केस्टा में डांस करने के लिए लाया गया फिर जबरन गलत काम करने पर मजबूर इया लडकियों के परिवार का कुछ हिस्सा उनके घरवालो को भी जाता था.
