मध्यप्रदेश : एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म , 3 साल की मासूम की तड़प तड़प कर मौत 

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना में जिला अस्पताल से भोपाल रेफर की गई तीन साल की बच्ची की 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से मौत हो गई. एंबुलेंस कर्मचारी बच्ची को ब्यावरा सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में भर्ती कराकर भाग गए. जहां डॉक्टरों ने हर्षिता मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार हर्षिता तीन दिन से बुखार से तप रही थी , तीन साल की हर्षिता कुशवाह को गुरुवार को गुना में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

हर्षिता कुशवाह गुना जिले के ग्राम पटना की रहने वाली थी। बच्ची के दादा ओंकार सिंह कुशवाह ने कहा कि, बच्ची को भोपाल रेफर किया था। रास्ते में ऑक्सीजन खत्म होने पर मैंने गाड़ी रुकवाई।

दूसरा सिलेंडर देखा तो वो भी खाली थी। जैसे-तैसे ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुंचे। हम बच्ची को अस्पताल के अंदर लेकर भागे। तभी एंबुलेंस कर्मचारी सामान फेंक कर वहां से चले गए। गाड़ी में जरूरी कागज रखे थे, वो ले गए। ओंकार सिंह ने गुना जिला अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ पर भी लापरवाही का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *