CG Jail Death: सेंट्रल जेल में बंद महिला कैदी की मौत, मर्डर केस में थी बंद

CG Jail Death: अंबिकापुर के केंद्रीय जेल में हत्या के आरोप में न्यायिक हिरासत में बंद एक महिला कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस सहित संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। वहीं महिला के परिजनों की तलाश जारी है।

मेडिकल कॉलेज में मौत

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिला जेल से 19 फरवरी 2026 को 55 वर्षीय मथुरा यादव को अंबिकापुर केंद्रीय जेल स्थानांतरित किया गया था। वह हत्या के एक मामले में न्यायिक हिरासत में थी और प्रकरण फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उसका इलाज कराया जा रहा था।

जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत ने बताया कि पहले भी तबीयत खराब होने पर महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया था। 17 सितंबर को एक बार फिर उसकी तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमआईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों की तलाश जारी

जेल प्रशासन के अनुसार, महिला बंदी के रिकॉर्ड में दो अलग-अलग पते दर्ज हैं। परिजनों तक सूचना पहुंचाने के लिए संबंधित थानों की मदद से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब तक किसी भी परिजन से संपर्क नहीं हो सका है। जेल रिकॉर्ड के मुताबिक, हिरासत के दौरान भी उससे मिलने कोई परिजन नहीं आया था।

महिला बंदी की मौत की सूचना जिला कलेक्टर और जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भेज दी गई है। यदि परिजन पहुंचते हैं तो आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और वीडियोग्राफी के बाद शव उन्हें सौंपा जाएगा। यदि कोई परिजन नहीं पहुंचता है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *