CG Transformer Fire: सब-स्टेशन में भीषण आग, तेज आवाज के साथ धधकता रहा ट्रांसफार्मर

CG Transformer Fire: सब-स्टेशन में भीषण आग, तेज आवाज के साथ धधकता रहा ट्रांसफार्मर

CG Transformer Fire: बालोद जिले के बोहराडीह-मुजगहन गांव स्थित 220/132 केवी सब-स्टेशन गुरूर में गुरुवार को एक पावर ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई देने लगा, जिससे विद्युत उपकेंद्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना गुरूर थाना क्षेत्र की है।

सब-स्टेशन के 160 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे पावर हाउस की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची।

सब-स्टेशन में सीटी खराब होने के बाद लगी आग

बताया जा रहा है कि 220/132 केवी सब-स्टेशन गुरूर के 160 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर में आग लगी है। इसके बाद 220 केवी से निकलने वाले सभी 132 केवी फीडर का लोड सामान्य कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक कुम्हारी से इस सब-स्टेशन को सीधे बिजली सप्लाई दी जा रही है। इससे पहले बुधवार रात गुरूर सब-स्टेशन में नंबर-1 सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) भी खराब हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *