CG News: 90 साल की बुजुर्ग महिला से मारपीट, नातिन बहू ने खौलता पानी उड़ेला

CG News: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में 90 साल की बुजुर्ग महिला से मारपीट और गर्म पानी डालकर झुलसाने का मामला सामने आया है। महिला ने अपनी नातिन बहू पर घरेलू विवाद के दौरान मारपीट करने और गर्म पानी डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नातिन बहू ने खौलता पानी उड़ेला  

घटना के बाद घायल बुजुर्ग महिला न्याय की गुहार लेकर जनपद पंचायत प्रतापपुर पहुंची। महिला की आंख के पास चोट के निशान और शरीर पर झुलसने के निशान दिखाई दे रहे थे। महिला ने बताया कि विवाद के दौरान उसकी नातिन बहू ने उसके साथ मारपीट की और बाद में गर्म पानी डाल दिया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रतापपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार देवांगन ने बताया कि बुजुर्ग महिला अपने नाती के साथ रहती है। घरेलू विवाद के दौरान नातिन बहू द्वारा मारपीट और गर्म पानी डालने की बात सामने आई है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अब घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *