जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर से खुदखुशी का मामला सामने आया है. जहाँ पुलिस जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल सुसाइड का कारण अज्ञात है. घटना की सूचना मिलते हि पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजकर मामले की जांच में जुटी है.
बता दे, यह घटना जगदलपुर के परपा क्षेत्र का है. पुलिसकर्मी संदीप बाकला का हाल ही में लोहंडीगुड़ा ट्रांसफर हुआ था, लेकिन उसने अभी तक नई पोस्टिंग में जॉइन नहीं किया था. मूल रूप से वह ट्रैफिक विभाग में लंबे समय से सेवा दे रहा था. परिजनों से बातचीत के बाद संदीप अपने कमरे में चला गया, जहां उसका शव फंदे पर लटका मिला. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
