कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से नाबालिग छात्रा की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतका 8वीं कक्षा की छात्रा विधय्यानी थी, जिसकी गले पर लोहे की सब्बल से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
परिजन खेत गए थे, घर में अकेली थी बच्ची
घटना पांडातराई थाना क्षेत्र के खैरवार गांव की है। परिजन जब खेत में रोपा लगाने गए थे, उस वक्त बच्ची घर में अकेली थी। इसी दौरान कोई अज्ञात आरोपी घर में घुसा और छात्रा पर लोहे की सब्बल से वार कर दिया। जब परिजन वापस लौटे, तो विधय्यानी खून से लथपथ पड़ी मिली। पूरे गांव में कोहराम मच गया।
मौके पर पहुंचे SP, ASP
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र छवाई और एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल खुद मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
