बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने 19 और 20 जुलाई 2025 को दुर्ग–बिलासपुर सेक्शन के बीच चलने वाली कई मेमू लोकल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। यह निर्णय रेलवे की ओर से तीसरी रेलवे लाइन बिछाने, विद्युतीकरण कार्य और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली की स्थापना के तहत लिया गया है।
रेलवे ने साफ किया है कि यह काम सरोना और उरकुरा स्टेशनों के मध्य किया जाएगा, जिससे इस रूट पर ट्रैफिक ब्लॉक लगेगा और संचालन प्रभावित होगा।
रद्द होने वाली ट्रेनों की लिस्ट
19 जुलाई 2025 को रद्द ट्रेनों की सूची:
गाड़ी संख्या 68707 रायपुर–दुर्ग मेमू
गाड़ी संख्या 68708 दुर्ग–रायपुर मेमू
गाड़ी संख्या 68717 रायपुर–दुर्ग मेमू
गाड़ी संख्या 68718 दुर्ग–रायपुर मेमू
गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू
गाड़ी संख्या 68725 रायपुर–दुर्ग मेमू
गाड़ी संख्या 68727 बिलासपुर–रायपुर मेमू
20 जुलाई 2025 को रद्द ट्रेनों की सूची:
गाड़ी संख्या 68701 रायपुर–दुर्ग मेमू
गाड़ी संख्या 68702 दुर्ग–रायपुर मेमू
