CG News: सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र में नहर से एक 68 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बरदुली-तुमीडीह नहर माइनर की है। ग्रामीणों ने नहर में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। मृतका की पहचान मुक्तराजा गांव निवासी झूलबाई सूर्यवंशी के रूप में हुई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला की मौत नहर में डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

