CG Snake Bite: सांप के डसने से महिला की मौत, तीजा मनाने आई थी मायके

CG Snake Bite: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तीजा पर्व मनाने मायके आई 32 वर्षीय महिला की करैत सांप के डसने से मौत हो गई। घटना गुरुर ब्लॉक के ग्राम मोहारा (अरमरीकला) की है। महिला रात में अपनी बहनों के साथ जमीन पर सो रही थी, तभी करैत सांप ने उसके दाहिने पैर के अंगूठे के पास डस लिया। अस्पताल पहुंचने में देरी होने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

जानकारी के अनुसार, मृतका केकती बाई सिन्हा धमतरी जिले के अरौद (अर्जुनी) की रहने वाली थीं। रात करीब 12 बजे सांप के काटने के बाद उन्होंने परिजनों को आवाज लगाई। परिवार के लोग जागे तो बिस्तर के पास काले रंग का करैत सांप लिपटा मिला। परिजनों ने सांप को मार दिया और महिला को अस्पताल ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने लगे।

वाहन मिलने में देरी के कारण महिला को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। बाद में जिला अस्पताल बालोद ले जाने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार धमतरी जिले के अरौद गांव में किया गया।

चारों बहनें तीजा मनाने मायके आई थीं

मृतका के छोटे भाई मोहन सिन्हा ने बताया कि परिवार की चारों बहनें तीजा पर्व मनाने मायके आई थीं। सभी एक साथ जमीन पर सो रही थीं। रात में अचानक केकती ने पैर में सांप काटने की बात कही। इसके बाद परिवार के लोग जागे और सांप को देखा, लेकिन इलाज मिलने से पहले ही काफी देर हो चुकी थी।

केकती बाई अपने पीछे पति गंगा प्रसाद सिन्हा, 10 वर्षीय बेटे जिज्ञासु और 9 वर्षीय बेटी डोमेश्वरी को छोड़ गई हैं। दोनों बच्चे इस बार तीजा पर मां के साथ मायके नहीं आ सके थे और घर पर ही रुक गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पति बालोद पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

बालोद पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *