CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों की तुलना में बारिश की गतिविधियां कम होने लगी हैं, जिससे प्रदेश में एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। पिछले 24 घंटे में राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।![]()
रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। हालांकि बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।
रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
प्रदेश में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
सामान्य से 5 प्रतिशत कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 5 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि कुल वर्षा सामान्य स्तर के आसपास बनी हुई है। बारिश की गतिविधियां कम होने से आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।


