Raipur News: हेरोइन बेचने ग्राहक तलाश रहे थे लड़के; पुलिस ने 3 युवकों को दबोचा

Raipur News: राजधानी रायपुर में पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6.33 ग्राम हेरोइन, 13 हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन और एक मोपेड बरामद की गई है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है।

ग्राहक तलाश रहे थे आरोपी

जानकारी के अनुसार, कार्रवाई सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सांई नगर स्थित पॉम रेसीडेंसी के खंडहर में की गई। 13 सितंबर को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हेरोइन लेकर खंडहर में मौजूद हैं और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

सूचना के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ लिया।

आरोपियों के पास मिला हेरोइन और कैश

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आयुष दुबे, अदनान खान और अब्दुल रेहान बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से 6.33 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।

इसके अलावा पुलिस ने 13 हजार रुपए नकद, 4 मोबाइल फोन और मोपेड क्रमांक सीजी 04 एमडब्ल्यू 2906 जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपए है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में नारकोटिक एक्ट की धारा 21(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *