Dhamtari News: मॉडमसिल्ली बांध में बहे मामा-भांजे, झाड़ियों में मिला दोनों के शव

Dhamtari News: धमतरी जिले में लगातार बारिश के बीच मॉडमसिल्ली बांध में मछली पकड़ने गए मामा-भांजे तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद दोनों की तलाश शुरू की गई। रविवार को घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों में दोनों के शव बरामद किए गए। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Dhamtari News: धमतरी जिले में लगातार बारिश के बीच मॉडमसिल्ली बांध में मछली पकड़ने गए मामा-भांजे तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद दोनों की तलाश शुरू की गई। रविवार को घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों में दोनों के शव बरामद किए गए। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

मछली पकड़ने गए मामा-भांजे बांध में डूबे

जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर की देर शाम दोनों गेदारापारा के रपटा के पास मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान एक का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा भी पानी की चपेट में आ गया। देखते ही देखते दोनों लापता हो गए।

झाड़ियों में मिला शव

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने तलाश अभियान शुरू किया। रविवार को खोजबीन के दौरान दोनों के शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों में फंसे मिले। इसके बाद शवों को बाहर निकालकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

गंगरेल बांध के गेट खोलने से बढ़ा जलस्तर

लगातार बारिश के चलते धमतरी जिले में नदियां और बांध उफान पर हैं। जल संसाधन विभाग के अनुसार, शनिवार शाम 7 बजे गंगरेल बांध के 6 गेट खोलकर महानदी में 33 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बांध के कैचमेंट क्षेत्र से भी लगातार इतनी ही मात्रा में पानी की आवक बनी हुई है।

11 सितंबर को खोले गए थे 9 गेट

जल संसाधन विभाग के मुताबिक, 11 सितंबर की आधी रात को गंगरेल बांध के 9 गेट खोलकर 53 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण महानदी और राजिम का त्रिवेणी संगम भी उफान पर है। प्रशासन ने लोगों से नदी, रपटों और बांधों के आसपास अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *