Raipur Accident: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बच्ची की दर्दनाक मौत

Raipur Accident: राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि पिता और 2 अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

Raipur Accident: राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि पिता और 2 अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

जानकारी के अनुसार, ग्राम परसदा (खट्टी) में बुधवार शाम एक पिता अपने तीन बच्चों को टीवीएस बाइक से लेकर घूमने निकला था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर क्रमांक CG 04 PK 3573 ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में पिता और तीनों बच्चे घायल हो गए। परिजन तत्काल सभी घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने किया हंगामा

ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के समय ट्रैक्टर में साउंड सिस्टम लगा हुआ था और चालक गाना सुनते हुए वाहन चला रहा था। हालांकि, हादसे की असली वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ट्रैक्टर चालक को पकड़कर उसके साथ मारपीट किए जाने की भी जानकारी सामने आई। स्थिति बिगड़ती देख कुछ ग्रामीणों ने चालक को भीड़ से बचाकर सुरक्षित स्थान पर रखा और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस, डायल-112 और अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद चालक को सुरक्षा के बीच अभनपुर थाना लाया गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। हादसे में घायल लोगों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *