Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानें आज का ताजा रेट

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी हलचल का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी दिखाई दिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1.54 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार कारोबार करता नजर आया, जबकि चांदी के दाम में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई।

MCX पर सोना-चांदी के ताजा भाव

आज कारोबार की शुरुआत में MCX पर सोना 1,54,359 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। इससे पहले 31 अगस्त को यह 1,54,456 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 2,34,420 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 2,37,977 रुपए प्रति किलोग्राम था।

Gold Silver Price Today

अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में हलचल बनी हुई है। कॉमेक्स पर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,488.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि चांदी 66.420 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रही। वैश्विक बाजार में होने वाले बदलाव का असर घरेलू बाजार की कीमतों पर भी पड़ रहा है।

इन शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव

आज चेन्नई, मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 15,676 रुपए प्रति ग्राम दर्ज किया गया। दिल्ली और आगरा में इसकी कीमत 15,691 रुपए प्रति ग्राम रही, जबकि पटना में 24 कैरेट सोना 15,681 रुपए प्रति ग्राम बिक रहा है।

 

Gold Silver Price Today

22 और 18 कैरेट सोने के रेट

22 कैरेट सोने की कीमत चेन्नई, मुंबई और कोलकाता में 14,369 रुपए प्रति ग्राम तथा दिल्ली और आगरा में 14,384 रुपए प्रति ग्राम दर्ज की गई। वहीं 18 कैरेट सोना चेन्नई में 12,139 रुपए, मुंबई और कोलकाता में 11,757 रुपए, दिल्ली और आगरा में 11,772 रुपए तथा पटना में 11,789 रुपए प्रति ग्राम के भाव पर उपलब्ध है।

चांदी के ताजा भाव

चांदी की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिला। दिल्ली, मुंबई, आगरा और पटना में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,54,900 रुपए है। वहीं चेन्नई में चांदी 2,59,900 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *