CG Accident: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-बिलासपुर NH-130 पर एक तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। हादसे में एक स्कूली छात्रा घायल हो गई है। वहीं, ट्रेलर के पलटने से कई लोगों के दबे होने की आशंका भी जताई जा रही है। (Coal load Trailer Ghar me ghusa)

यह घटना उदयपुर थाना क्षेत्र के डाड गांव की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। हादसे में घर को भारी नुकसान हुआ है। (Coal Trailer Accident Ambikapur)

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया।

