CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, 28 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून और विभिन्न मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 28 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। वहीं 2 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने के संकेत हैं।

मौसम विभाग के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी तटीय ओडिशा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके असर से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मानसून सीजन में अब तक छत्तीसगढ़ में सामान्य से करीब 2 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्से के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।

 

28 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिले में हल्की बारिश और गरज-चमक को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

रायपुर में भी बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

CG Weather Update

इन इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा संभाग में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। चांदो में 29 सेंटीमीटर, कोटाडोल में 17 सेंटीमीटर, कुसमी में 13 सेंटीमीटर तथा प्रतापपुर और शंकरगढ़ में 12-12 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सामरी में 9 सेंटीमीटर, भखारा, धमतरी और रायपुर में 7-7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के कई अन्य इलाकों में भी अच्छी वर्षा हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *