CG News: जशपुर जिले के प्रसिद्ध दनगरी वाटरफॉल में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से 7 पर्यटक बीच बहाव में फंस गए। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चले अभियान के बाद सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।![]()
तेज बहाव में फंसे पर्यटक
लगातार बारिश के चलते दनगरी वाटरफॉल के आसपास नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में पर्यटक यहां घूमने पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि जलप्रपात की ओर जाते समय 7 पर्यटक नदी के तेज बहाव के बीच फंस गए और बाहर नहीं निकल सके।
रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, रेस्क्यू टीम और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सभी पर्यटकों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित बच गए।
100 फीट ऊंचाई से गिरता है जलप्रपात
दनगरी जलप्रपात जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड में सुलेसा और पंडरापाठ के बीच स्थित है। करीब 100 फीट ऊंचाई से गिरने वाली झरने की तीन धाराएं यहां का प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ाती हैं।
