Raksha Bandhan Special Train: रेल यात्रा के लिए खुशखबरी.. रक्षाबंधन पर कल से चलेगी स्पेशल ट्रेन

Train

Raksha Bandhan Special Train: रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 27, 28 और 29 अगस्त को दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी। ट्रेन सभी मध्यवर्ती स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे रक्षाबंधन पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

27 से 29 अगस्त तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ रक्षाबंधन स्पेशल 27, 28 और 29 अगस्त को दुर्ग से रायगढ़ के लिए चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग रक्षाबंधन स्पेशल 27, 28 और 29 अगस्त को रायगढ़ से दुर्ग के लिए रवाना होगी। दोनों ट्रेनों का मार्ग के सभी मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

10 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन में कुल 10 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 8 सामान्य श्रेणी के कोच और 2 एसएलआरडी कोच शामिल रहेंगे। रेलवे का कहना है कि इससे त्योहार के दौरान यात्रियों को राहत मिलेगी।

दुर्ग से रायगढ़ का समय

गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ रक्षाबंधन स्पेशल सुबह 10:30 बजे दुर्ग से रवाना होगी। ट्रेन बिलासपुर 14:45 बजे, अकलतरा 15:27 बजे, जांजगीर-नैला 15:44 बजे, चांपा 15:55 बजे, बाराद्वार 16:13 बजे, सक्ती 16:59 बजे, खरसिया 17:16 बजे पहुंचते हुए शाम 19:00 बजे रायगढ़ पहुंचेगी।

रायगढ़ से दुर्ग का समय

गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग रक्षाबंधन स्पेशल शाम 19:40 बजे रायगढ़ से रवाना होगी। ट्रेन खरसिया 20:13 बजे, सक्ती 20:30 बजे, बाराद्वार 20:43 बजे, चांपा 21:00 बजे, जांजगीर-नैला 21:12 बजे, अकलतरा 21:25 बजे और बिलासपुर 22:20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन रात 2:00 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *