IND vs AUS Champions Trophy 2025 1st Semi Final: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। गेंदबाज मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा की धारदार गेंदबाजी और विराट कोहली की बेहतरीन पारी ने भारत की जीत की राह आसान की।
ऑस्ट्रेलिया की पारी:
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनकी टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 49.3 ओवर में 264 रन पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ (56) और एलेक्स कैरी (52) ने अर्धशतक लगाए। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता मिली।

भारत की पारी:
265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआत में झटके लगे। शुभमन गिल (8) जल्दी पवेलियन लौट गए, जबकि कप्तान रोहित शर्मा (28) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। इसके बाद विराट कोहली ने शानदार 84 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। श्रेयस अय्यर (45), अक्षर पटेल (27), हार्दिक पांड्या (28) ने भी अहम योगदान दिया। आखिर में केएल राहुल (42*) ने विनिंग सिक्स लगाकर भारत को 4 विकेट से जीत दिलाई। विराट कोहली को उनकी बेहतरीन पारी के लिए “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया।
गद्दाफी स्टेडियम में भारत खेलेगा फाइनल
भारत अब 9 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में खेलेगा। दूसरी ओर, 5 मार्च को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के विजेता से भारत की भिड़ंत होगी।
भारत की प्लेइंग 11:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11:
स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, कूपर कोनोली, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन एलिस, बेन ड्वारशस, एडम जम्पा, तनवीर संघा।
