कोरबा : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर; स्कूटी पर बैठे नाबालिग की मौके पर मौत , नशे में था ड्राइवर

कोरबा से एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहाँ एक तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी पर बैठे नाबालिग को जोरदार टक्कर मार दी , ट्रक चालक नशे में धुत था  दरअसल परमेश्वर कंवर (16) अपने परिवार के साथ बाजार आया हुआ था, परिजन कपड़ा देखने दुकान में गए वह बाहर स्कूटी पर बैठकर मोबाइल चलाने लगा, तभी तेज रफ्तार ट्रक बाजार में आ घुसी और नाबालिग को टक्कर मार दी .

मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। शक्ति मुख्य मार्ग स्थित भैसमा चौक पर मंगलवार रात हादसा हुआ। हादसे के बाद स्कूटी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई , स्थानीय लोगो ने ट्रक चालक को पकड़कर खूब पीटा और थाने में ले गये

हादसे के बाद स्कूटी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। परमेश्वर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने चालक को खूब मारा और थाने ले गए।

घायक परमेश्वर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया  जहाँ रस्ते में उसकी मौत हो गई , परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक के शव को जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में रखा गया है, जहां पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *