राजधानी रायपुर में बदमाशो ने एक कारोबारी के साथ रात 10:30 बजे कमल विहार के पास लूट पाट की वारदात को अंजाम दिया . दरअसल समता कॉलोनी निवासी हरीश अग्रवाल का डूमरतराई में पेट्रोल पंप है उनका किराना सामान का थोक का कारोबार भी है रोज की तरह दुकान से निकलकर पेट्रोल पंप दिन भर का कलेक्शन लेने गए थे , तभी बदमाशो ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया .

मिली जानकारी के अनुसार हरीश अग्रवाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है , हरीश अग्रवाल ने बताया कि 2 नकाबपोश लुटेरो ने अपनी बाइक से उनकी कार को टक्कर मारी , कारोबारी ने हादसा समझ कर कार रोक दी तभी बदमाशो ने लूट पाट की वारदात को अंजाम दिया और उनके साथ मार पीट की जिससे वे लहूलूहान हो गये तथा नकदी और मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गये . घटना के बाद कारोबारी ने डायल112 में फ़ोन किया कारोबारी का आरोप है कि घटना के बाद भी पुलिस तुरंत नहीं पहुंची , सवा घंटे बाद डायल 112 की टीम आई ,
फ़िलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है .
