CG Board: 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी.. परीक्षा में फेल और पास छात्रों को इतने तारीख  तक मिलेगा प्रवेश

CG Board

CG Board: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) द्वितीय मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। मंडल ने परीक्षा में उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को निर्धारित पात्रता के अनुसार स्कूलों में प्रवेश देने के निर्देश जारी किए हैं। प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 तय की गई है।

27 अगस्त तक मिलेगा प्रवेश

मंडल द्वारा जारी निर्देश के अनुसार हाईस्कूल द्वितीय मुख्य परीक्षा के उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों तथा हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य परीक्षा के श्रेणी सुधार में उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को 27 अगस्त 2026 तक प्रवेश दिया जा सकेगा। इस संबंध में सभी स्कूलों के प्राचार्यों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

school

मंडल ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश देने से पहले संबंधित संस्था या प्राचार्य को प्रत्येक विद्यार्थी की पात्रता की जांच करनी होगी। किसी भी अपात्र छात्र-छात्रा को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

31 अगस्त तक ऑनलाइन प्रविष्टि अनिवार्य

स्कूलों को प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं की जानकारी 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

13 अगस्त को जारी हुआ था परिणाम

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम 13 अगस्त को जारी किया था। परिणाम घोषित होने के बाद अब विद्यार्थियों के प्रवेश को लेकर सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *