Raipur Double Murder: रायपुर में एक ही रात में 2 युवकों का मर्डर, 5 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Double Murder: रायपुर में रविवार रात चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों वारदातें डीडी नगर थाना क्षेत्र में हुईं। पुलिस ने दोनों मामलों में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

महादेव घाट रोड पर युवक का मर्डर

पहली घटना महादेव घाट रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार, कैलाश अपनी महिला मित्र के साथ पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार टिकेंद्र ने सुमीत बाजार के पास उसे रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान कैलाश ने चाकू छीनकर टिकेंद्र पर पलटवार कर दिया। घटना में टिकेंद्र की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कैलाश का एम्स रायपुर में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चंगोराभांठा में अकेले युवक को घेरकर मर्डर

दूसरी घटना रविवार रात करीब 12:30 बजे श्रीराम नगर, चंगोराभांठा में हुई। 20 वर्षीय भोला विश्वकर्मा का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

5 आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद डीडी नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें कुछ नाबालिग भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। दोनों मामलों में हत्या और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *