CG IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 IFS अधिकारियों का तबादला; देखें लिस्ट

Transfer

CG IFS Transfer: छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 9 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 34 पुलिकर्मियों का तबादला; देखें लिस्ट-

इन अधिकारियों की नई पदस्थापना

  • सौरभ सिंह ठाकुर (2017) – गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर से उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा, अंबिकापुर पद पर पदस्थ किए गए।
  • दिनेश कुमार पटेल (2018) – वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला से उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी पद पर स्थानांतरित किए गए।
  • गणेश यू. आर. (2019) – उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व से वनमंडलाधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वनमंडल, बिलासपुर बनाए गए। साथ ही उन्हें संचालक, अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • अभिनव कुमार (2021) – वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला पद पर भेजे गए।
  • एस. नवीन कुमार (2022) – संचालक, कांकेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), पश्चिम भानुप्रतापपुर पद पर स्थानांतरित किए गए।
  • गौतम पादीभर (2023) – उप वनमंडलाधिकारी, गौरेला वनमंडल, मरवाही से उप संचालक, कांकेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर पद पर पदस्थ किए गए।
  • श्वेता कंबोज (2023) – उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर वनमंडल से उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर भेजी गईं।
  • सुमेध संजय सुरवणे (2023) – उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा वनमंडल से उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर पद पर स्थानांतरित किए गए।
  • तन्मय कौशिक (2023) – उप वनमंडलाधिकारी, रायगढ़ वनमंडल से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली पद पर पदस्थ किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *