CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन बारिश का दौर, कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 20 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। 21 और 22 अगस्त को भी बारिश जारी रहेगी, हालांकि भारी बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है।

मानसून ट्रफ एक्टिव

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर झारखंड, दक्षिण-पश्चिमी बिहार और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र तथा सक्रिय मानसून ट्रफ प्रदेश में लगातार नमी पहुंचा रहे हैं। इसी वजह से छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला बना हुआ है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्से के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।

इन जिलों में ज्यादा बारिश की संभावना

20 अगस्त को राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, रायगढ़ और कोरबा समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिर सकती है।

CG Weather Update

20 अगस्त के बाद बारिश का असर

मौसम विभाग के अनुसार 20 अगस्त के बाद भी प्रदेश में बारिश जारी रहेगी, लेकिन भारी बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं। हालांकि कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रहने की संभावना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *