CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 आईएएस और एक IFS अधिकारी के प्रभार में बदलाव किया है। इस बदलाव में मंत्रालय से लेकर कई जिलों तक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।
![]()
नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा बदलाव
सरकार ने आईएएस सोनमणि बोरा को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। वहीं आर. शंगीता को सचिव, मंत्रालय पदस्थ किया गया है।
कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सचिव भुवनेश यादव को उनके मौजूदा विभागों के साथ आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रिमिजयुस एक्का को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और मिशन संचालक, जल जीवन मिशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कई जिलों के कलेक्टर बदले
मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार को कांकेर का कलेक्टर बनाया गया है। सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है। जयश्री जैन को सक्ती का नया कलेक्टर बनाया गया है। रणबीर शर्मा को गरियाबंद, तुलिका प्रजापति को कबीरधाम और तनुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
निगम और आयोग में भी बदलाव
लीना कोसम को नगर पालिक निगम दुर्ग का आयुक्त बनाया गया है। सौमिल रंजन चौबे को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। आकांक्षा शिक्षा खलखो को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में उप सचिव बनाया गया है। रोमा श्रीवास्तव को जिला पंचायत सरगुजा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
IFS अधिकारी की सेवाएं वापस
सरकार ने आईएफएस अधिकारी विवेक आचार्य की सेवाएं तत्काल प्रभाव से उनके मूल वन विभाग को वापस कर दी हैं। इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को भी अतिरिक्त प्रभार और नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।



