CG News: ऑटो चालक ने किया गंदा काम, छात्रा को घर के बजाय सुनसान इलाके में ले गया; लोगों ने जमकर पीटा

CG News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑटो चालक पर नशे की हालत में छात्रा को ट्यूशन से घर पहुंचाने के बजाय सुनसान इलाके में ले गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक 13-14 वर्षीय छात्रा देर शाम ट्यूशन के बाद ऑटो से घर लौट रही थी। आरोप है कि ऑटो चालक उसे घर ले जाने के बजाय कॉलेज ग्राउंड की ओर ले जाने लगा। इस दौरान छात्रा ने शोर मचाकर मदद के लिए आवाज लगाई।

पिटाई कर पुलिस को सौंपा

छात्रा की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों और ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने ऑटो को रोक लिया। इसके बाद छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *