CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। लगातार बारिश के कारण अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

लो-प्रेशर सिस्टम बना बारिश की वजह

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र और उससे लगे बांग्लादेश के ऊपर बना लो-प्रेशर एरिया अब डिप्रेशन में बदल गया है। यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।

तापमान में आएगी गिरावट

बारिश के असर से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। पिछले 24 घंटे में दुर्ग में सबसे अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

CG Weather Update

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। दिनभर रुक-रुककर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *