CG News: शोक कार्यक्रम के लिए गौ हत्या, गाय की चमड़ी निकालते 6 गिरफ्तार

CG News: कोंडागांव जिले के इरागांव थाना क्षेत्र में गौ हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जंगल में गाय को काटकर उसकी चमड़ी निकाली जा रही थी। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि शोक कार्यक्रम के लिए मांस तैयार करने के उद्देश्य से गौ हत्या की गई थी।

जंगल में चमड़ी निकालते पकड़े गए 6 लोग

घटना की सूचना विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली थी। इसके बाद उन्होंने इरागांव पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ग्राम पड्डे के जंगल क्षेत्र में पहुंची। यहां छह लोग गाय को काटकर उसकी चमड़ी निकालते हुए मिले। पुलिस ने सभी को मौके से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

शोक कार्यक्रम के लिए गौ हत्या

SDOP अरुण कुमार नेताम ने बताया कि गौ हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने जंगल में दबिश दी थी। मौके से छह लोगों को पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि शोक कार्यक्रम के लिए मांस तैयार करने के उद्देश्य से गाय की हत्या की गई थी। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *