Raipur Fire: राजधानी रायपुर से आगजनी की घटना सामने आई है। जहां अभनपुर-राजिम मार्ग पर एक चलती पिकअप वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में वाहन में रखे करीब 4 लाख रुपए नगद और दो चेक जलकर खाक हो गए।

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन राजिम से रायपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के पिपरौद टोल नाका के पास वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाने में जुट गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
