CG Murder: डंडे से पीट-पीटकर पत्नी का मर्डर, आरोपी पति फरार

dande Murder

CG Murder: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला में गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम केवची में पारिवारिक विवाद के बाद पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान बिरसिया बाई के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी पति नंद बैगा फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

बिना बताए घर से जाने को लेकर होता था विवाद

पुलिस के अनुसार नंद बैगा अपनी पत्नी बिरसिया बाई के बिना बताए घर से चले जाने की आदत से नाराज रहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

डंडे से किया हमला

विवाद बढ़ने पर नंद बैगा ने घर में रखे डंडे से बिरसिया बाई पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद गौरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी पति की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपी नंद बैगा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *