CG Electricity Bill: स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का जनांदोलन, घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता, 400 यूनिट बिजली बिल हाफ करने की मांग

CG Electricity Bill: जगदलपुर में उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को फिर से लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से संपर्क करेंगे और उनकी समस्याओं से जुड़े आवेदन एवं विरोध-पत्र एकत्र करेंगे।

घर-घर जाकर दर्ज की जाएंगी शिकायतें

बैठक में तय किया गया कि ब्लॉक, मंडल और सेक्टर स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड में जाकर बिजली उपभोक्ताओं से संपर्क करेंगे। इस दौरान बढ़े हुए बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और बिजली से जुड़ी अन्य समस्याओं की जानकारी लेकर आवेदन भरवाए जाएंगे।

400 यूनिट बिजली हाफ करने की मांग

प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को दोबारा लागू किया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि योजना बंद होने के बाद आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की भी मांग की गई।

राहत मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन

कांग्रेस का कहना है कि जब तक बिजली उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिलती और स्मार्ट मीटर को लेकर उठाई गई मांगों पर निर्णय नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए मंडल और सेक्टर स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

बढ़ते बिजली बिल पर जताई चिंता

बैठक में नेताओं ने बढ़ते बिजली बिल को आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बताया। उनका कहना है कि अभियान के माध्यम से उपभोक्ताओं की शिकायतें एकत्र कर संबंधित स्तर पर उठाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *