Raipur Double Murder Case: घर के अंदर बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या, शरीर पर धारदार हथियार के निशान

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी से सटे अभनपुर थाना क्षेत्र के बिरोदा गांव में सोमवार सुबह एक डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव के निवासी भूखन ध्रुव (62 वर्ष) और उनकी पत्नी रूखमणी ध्रुव (60 वर्ष) की लाशें घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिलीं। प्रारंभिक जांच में गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

हत्या या रची गई साजिश?

स्थानीय लोगों की सूचना पर अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. उमेद सिंह भी अपनी टीम के साथ बिरोदा गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच टीमों को सभी पहलुओं से जांच के निर्देश दिए।

मौके पर ACCU टीम, FSL यूनिट, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। विशेषज्ञों की मदद से फोरेंसिक साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं।

पुलिस ने घर को पूरी तरह सील कर दिया है और सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली गई है, और अभनपुर थाना पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, न ही किसी आरोपी की पहचान हुई है। हालांकि, पुलिस ने गांव के आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही किसी बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *