RAIPUR NEWS :रायपुर नगर निगम में मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद 7 मार्च निगम के सभापति का चुनाव होगा। रायपुर कलेक्टर डॉ कुमार सिंह ने नगर निगम सभापति और अपील समिति के सदस्यों के चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है ।

वही नगर निगम रायपुर की पहली सभा बुलाई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 7 मार्च को दोपहर 12 बजे से निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन में निगम सभापति के चुनाव की प्रकिया की जाएगी। इस बार निगम में भाजपा के 60 पार्षद जीत कर आए है। और कांग्रेस के 7 पार्षद और 3 निर्दलीय पार्षद जीत कर आए है। चुनाव की प्रकिया नहीं होगी। भाजपा की ओर से सिर्फ एक नामांकन भरा जाएगा।

सभापति बनने के रेस में 2 नाम आगे
सभापति के लिए पहला नाम सूर्यकांत राठौर का है। वो 5वीं बार पार्षद चुनकर आए हैं। एक बार वे नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। निगम में सीनियर पार्षद होने के साथ ही वे तेज तर्रार नेता हैं। निगम के प्रावधानों की भी अच्छी जानकारी रखते हैं। वहीं दूसरा नाम मनोज वर्मा का है। वो पिछले कार्यकाल में उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ये दोनों नाम सभापति के रेस में आगे है
