Kawasi Lakhma Budget Session: 1 साल बाद विधानसभा पहुंचे कवासी लखमा, ‘नो स्पीच’ शर्तों के साथ बजट सत्र में शामिल; भाजपा नेताओं से मिले गले

Kawasi Lakhma Budget Session:

Kawasi Lakhma Budget Session: छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस विधायक कवासी लखमा सोमवार को करीब एक साल बाद विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। शराब घोटाले के मामले में आरोपी बनाए गए लखमा जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद पहली बार सदन पहुंचे। विधानसभा पहुंचने पर उन्होंने कांग्रेस और भाजपा विधायकों से मुलाकात की। भाजपा विधायकों ने गले लगाकर उनका स्वागत किया। (1 साल बाद विधानसभा बजट सत्र में शामिल हुए कवासी लखमा)

CG Budget Session 20026

शराब घोटाले के मामले में जमानत मिलने के बाद उन्हें सत्र में शामिल होने की अनुमति दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अंतरिम जमानत और प्रक्रियात्मक शर्तों के पालन के निर्देश के साथ उन्हें बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति दी है। संबंधित मामले की जांच अभी जारी है, इसलिए उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों और संवैधानिक प्रावधानों का पालन करना होगा।

स्पीच नहीं दे सकेंगे कवासी लखमा

विधानसभा सत्र के दौरान कवासी लखमा किसी भी प्रकार का भाषण नहीं दे सकेंगे। उन्हें सार्वजनिक बयानबाजी या अपने केस से जुड़े मामलों पर टिप्पणी करने की भी अनुमति नहीं है। उनकी उपस्थिति केवल बजट सत्र तक सीमित रहेगी और वे किसी अन्य कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगे। बजट सत्र के दौरान वे अपने निवास क्षेत्र का दौरा भी नहीं कर सकेंगे।

सत्र के दौरान उन्हें अपने आने-जाने की पूरी जानकारी विधानसभा सचिव को देनी होगी। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में दी गई अनुमति तत्काल प्रभाव से रद्द की जा सकती है। हालांकि, वे बजट सत्र के दौरान अपने हिस्से की चर्चा में भाग ले सकेंगे।

1 साल बाद बजट सत्र में शामिल हुए कवासी लखमा

कवासी लखमा को 25 जनवरी 2025 को ईडी ने शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था। करीब एक साल तक जेल में रहने के कारण वे पिछले विधानसभा सत्रों में शामिल नहीं हो सके थे। 3 फरवरी को सर्वोच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के बाद वे जेल से बाहर आए।

CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, कल पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *