Raipur Air Show: रायपुर में फिर होगा एयर शो, आसमान में सारंग टीम करेगी एयरोबेटिक शो; आकाशगंगा टीम दिखाएगी पैराशूट करतब

Raipur Air Show: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 को खास बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार राज्योत्सव के मौके पर नवा रायपुर के आसमान में भारतीय वायुसेना का रोमांच देखने को मिलेगा। 2 नवंबर 2026 को वायुसेना की प्रसिद्ध ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम एयरोबेटिक शो प्रस्तुत करेगी। इसके साथ ही ‘आकाशगंगा’ पैराशूट डिस्प्ले टीम भी अपने हैरतअंगेज करतब दिखाएगी।

Raipur Air Show: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 को खास बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार राज्योत्सव के मौके पर नवा रायपुर के आसमान में भारतीय वायुसेना का रोमांच देखने को मिलेगा। 2 नवंबर 2026 को वायुसेना की प्रसिद्ध ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम एयरोबेटिक शो प्रस्तुत करेगी। इसके साथ ही ‘आकाशगंगा’ पैराशूट डिस्प्ले टीम भी अपने हैरतअंगेज करतब दिखाएगी। (नवा रायपुर एयर शो)

सारंग टीम छह हेलीकॉप्टरों के साथ आसमान में अलग-अलग फॉर्मेशन बनाकर प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा वायुसेना के तीन अन्य हेलीकॉप्टर भी अपनी क्षमता और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस पूरे आयोजन में वायुसेना के 100 से अधिक अधिकारी और जवान शामिल होंगे। (Nava Raipur Air Show)

कलेक्टर ने तैयारियों को लेकर की बैठक

एयर शो की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भारतीय वायुसेना और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग और साउंड सिस्टम सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा सहित वायुसेना और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

ध्रुव हेलीकॉप्टर से प्रदर्शन करेगी सारंग टीम

वायुसेना की ‘सारंग’ टीम स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) ध्रुव के जरिए एयरोबेटिक प्रदर्शन करती है। यह दुनिया की चुनिंदा हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीमों में शामिल है। टीम के पायलट शानदार तालमेल के साथ आसमान में कठिन फॉर्मेशन और कलाबाजियां दिखाते हैं।

‘सारंग’ नाम का अर्थ मोर होता है और टीम के हेलीकॉप्टरों की डिजाइन भी मोर की थीम पर आधारित है। यह टीम देश और विदेश के कई एयर शो में भारतीय वायुसेना की क्षमता, अनुशासन और समन्वय का प्रदर्शन कर चुकी है।

आकाशगंगा टीम दिखाएगी पैराशूट करतब

राज्योत्सव के दौरान वायुसेना की ‘आकाशगंगा’ पैराशूट डिस्प्ले टीम भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रशिक्षित पैराट्रूपर्स हजारों फीट ऊंचाई से छलांग लगाकर पैराशूट के जरिए रोमांचकारी प्रदर्शन करेंगे।

सारंग टीम का हेलीकॉप्टर शो और आकाशगंगा टीम का पैराशूट प्रदर्शन इस बार राज्योत्सव के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगा।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्योत्सव (Chhattisgarh Rajyotsav 2026) में वायुसेना का यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़वासियों के लिए विशेष अवसर होगा। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात और पार्किंग की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

लोक निर्माण विभाग को संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाएं करने को कहा गया है। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर बेहतर साउंड सिस्टम और नागरिकों के लिए सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विस्तृत योजना तैयार की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *