CG कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी: “ED-CBI हटाओ, राज्य बचाओ”, “अडानी भगाओ, छत्तीसगढ़ बचाओ” के नारों से गूंजे शहर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने आज प्रदेशभर में आर्थिक नाकेबंदी कर जबरदस्त प्रदर्शन किया। राजधानी समेत कई शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहर तक हाईवे और मुख्य मार्गों पर चक्का जाम कर मालवाहनों की आवाजाही रोक दी। इस दौरान “ED-CBI हटाओ, राज्य बचाओ”, “अडानी भगाओ, छत्तीसगढ़ बचाओ” जैसे नारे गूंजते रहे।

राजधानी में कई जगहों पर नाकेबंदी

रायपुर में कांग्रेस ने अलग-अलग क्षेत्रों में जिम्मेदारियां बांट रखी थीं। मैग्नेटो मॉल हाईवे पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में मालवाहकों को रोका गया। विधानसभा रोड (सकरी) में नारायण कुर्रे व पप्पू बंजारे के नेतृत्व में विरोध दर्ज कराया गया। दिलबाग ढाबा, साकरा में सांसद छाया वर्मा और अनीता योगेंद्र शर्मा मोर्चा संभाले रहीं। अभनपुर (मोहन ढाबा) पर जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। आरंग (रसनी) में पूर्व विधायक शिवकुमार डहरिया, तिल्दा में कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी और खरोरा (बुडेरा चौक) में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने नेतृत्व किया।

दोपहर 2 बजे तक यह चक्का जाम किये। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया था ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। हालांकि, सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *