CG Tehsildar Transfer: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर तूलिका प्रजापति ने 2 तहसीलदार और 3 नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा एक तहसीलदार को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।![]()
इन तहसीलदारों का हुआ तबादला
जारी आदेश के अनुसार अनुरिमा टोप्पो को अंबागढ़ चौकी से स्थानांतरित कर मोहला का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है। वहीं चांदनी देवांगन को मानपुर तहसीलदार के पद पर बनाए रखते हुए औंधी तहसील का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नेहा विश्वकर्मा का तबादला मोहला से अंबागढ़ चौकी तहसील में किया गया है।
नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना
राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। दिनेश साहू को मोहला से स्थानांतरित कर खड़गांव का प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है। दिलीप साहू का तबादला मानपुर से मोहला किया गया है। वहीं राज आशीष को खड़गांव से स्थानांतरित कर मोहला में नई जिम्मेदारी दी गई है।
मोहला तहसील में 2 नायब तहसीलदार
नए आदेश के बाद मोहला तहसील में एक तहसीलदार के साथ दो नायब तहसीलदार कार्यभार संभालेंगे। प्रशासन का मानना है कि इससे राजस्व कार्यों के निपटारे में तेजी आएगी और आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

