CG News: विधायक ने पहले रिश्तेदारों को बांटा सरकारी पैसा? अब बिना मांगे बांट दिए 1 करोड़ के कंप्यूटर!

CG News: बेमेतरा जिले की साजा विधानसभा के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर खरीदी को लेकर करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का मामला सामने आया है। आरोप है कि विधायक निधि से खरीदे गए कंप्यूटर बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर खरीदे गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।

CG News: बेमेतरा जिले की साजा विधानसभा के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर खरीदी को लेकर करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का मामला सामने आया है। आरोप है कि विधायक निधि से खरीदे गए कंप्यूटर बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर खरीदे गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।tcw

https://www.facebook.com/share/v/19HVvwQymw/

कई गुना महंगे दाम पर खरीदे

आरोपों के अनुसार वर्ष 2024-25 और 2025-26 में साजा विधानसभा के 40 सरकारी स्कूलों में विधायक निधि से कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए। प्रत्येक सेट में तीन कंप्यूटर, मॉनिटर, सीपीयू, कीबोर्ड और यूपीएस शामिल थे। एक सेट के लिए लगभग 2.5 लाख रुपये का भुगतान किया गया, जबकि इसी प्रकार के सेट की बाजार कीमत करीब 60 से 65 हजार रुपये बताई जा रही है। इस आधार पर विधायक ईश्वर साहू के ऊपर लाखों रुपये के अतिरिक्त भुगतान का आरोप लगाया गया है।

कई स्कूलों ने नहीं की थी मांग

कुछ स्कूलों के प्राचार्यों का कहना है कि उन्होंने न तो विभाग से और न ही किसी जनप्रतिनिधि से कंप्यूटर की मांग की थी। इसके बावजूद स्कूलों में कंप्यूटर भेज दिए गए। कई स्कूलों में कंप्यूटर लैब और सुरक्षित कक्ष की व्यवस्था नहीं होने के कारण उपकरण उपयोग में नहीं आ पा रहे हैं और स्टोर या अलमारी में रखे हुए हैं।

जांच के लिए बनाई गई समिति

मामला सामने आने के बाद बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट जल्द कलेक्टर को सौंपेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने आरोप लगाया कि विधायक निधि का उपयोग मूलभूत सुविधाओं के बजाय महंगे कंप्यूटर खरीदने में किया गया। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *