CG Breaking: चींटियों के कारण 3 दिन से बंद ऑपरेशन थिएटर, नहीं हो रही महिलाओं को डिलीवरी

CG Breaking: दुर्ग जिला अस्पताल की मदर-चाइल्ड यूनिट के ऑपरेशन थिएटर में बड़ी संख्या में चींटियां पहुंचने के कारण पिछले तीन दिनों से वहां सर्जरी बंद है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन थिएटर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसका सबसे अधिक असर सीजेरियन डिलीवरी और पहले से तय सर्जरी पर पड़ा है।

CG Breaking: दुर्ग जिला अस्पताल की मदर-चाइल्ड यूनिट के ऑपरेशन थिएटर में बड़ी संख्या में चींटियां पहुंचने के कारण पिछले तीन दिनों से वहां सर्जरी बंद है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन थिएटर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसका सबसे अधिक असर सीजेरियन डिलीवरी और पहले से तय सर्जरी पर पड़ा है।tcw

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ऑपरेशन थिएटर जैसे संवेदनशील स्थान पर चींटियों की मौजूदगी मरीजों के लिए संक्रमण का खतरा बढ़ा सकती थी। इसी वजह से ऑपरेशन थिएटर को तत्काल बंद कर दिया गया। फिलहाल सभी सीजेरियन डिलीवरी मेजर ऑपरेशन थिएटर में कराई जा रही हैं।

रोजाना की सर्जरी प्रभावित

ऑपरेशन थिएटर बंद होने से आर्थोपेडिक, जनरल सर्जरी और अन्य निर्धारित ऑपरेशन प्रभावित हुए हैं। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन पांच नियोजित सर्जरी होती थीं, जो पिछले तीन दिनों से प्रभावित हैं। फिलहाल केवल इमरजेंसी ऑपरेशन और जरूरी सीजेरियन डिलीवरी की जा रही है।

देखें वीडियो – https://www.instagram.com/reel/Dbaf99YjcR3/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

पेस्ट कंट्रोल और मरम्मत का काम शुरू

अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि समय पर पेस्ट कंट्रोल नहीं होने और कुछ निर्माण संबंधी खामियों के कारण ऑपरेशन थिएटर में चींटियां पहुंचीं। स्थिति को देखते हुए पेस्ट कंट्रोल के साथ आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो।

फ्यूमिगेशन के बाद ही खुलेगा ओटी

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मदर-चाइल्ड यूनिट का ऑपरेशन थिएटर 23 जुलाई से बंद है। फिलहाल वहां चींटियां नहीं हैं, लेकिन फ्यूमिगेशन की प्रक्रिया और कल्चर रिपोर्ट में संक्रमण पूरी तरह शून्य आने के बाद ही ऑपरेशन थिएटर दोबारा शुरू किया जाएगा।

रोजाना 10 से 12 ऑपरेशन जारी

सिविल सर्जन डॉ. आशीष मिंज ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर बंद होने के बावजूद अस्पताल में रोजाना 10 से 12 ऑपरेशन किए जा रहे हैं। सीजेरियन डिलीवरी, हड्डी रोग, सामान्य सर्जरी, ईएनटी और डेंटल से जुड़े आवश्यक ऑपरेशन लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिलने के कारण रायपुर रेफर नहीं किया गया है। डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ अतिरिक्त ड्यूटी कर मरीजों को लगातार उपचार उपलब्ध करा रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *