CG News: नाले में गिरी 6 साल की बच्ची, हुई दर्दनाक मौत

CG News: कोंडागांव नगर में कोपाबेड़ा जलाशय के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान निर्माणाधीन नाले में गिरने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे नहरपारा निवासी चांदनी नाग अपने घर के पास खेलते समय निर्माणाधीन नाले के पानी में फिसलकर गिर गई। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

CG News: कोंडागांव नगर में कोपाबेड़ा जलाशय के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान निर्माणाधीन नाले में गिरने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे नहरपारा निवासी चांदनी नाग अपने घर के पास खेलते समय निर्माणाधीन नाले के पानी में फिसलकर गिर गई। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।tcw

स्थानीय लोगों ने बच्ची को नाले से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

स्थानीय लोगों के अनुसार इसी निर्माणाधीन नाले में पहले भी एक बच्चे की जान जा चुकी है। इसके बावजूद निर्माण स्थल पर न तो बैरिकेडिंग की गई और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा व्यवस्था की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *