Raipur Fraud: राजधानी रायपुर में अनाथ बच्चों के नाम पर चंदा जुटाने के बहाने अवैध वसूली का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद मुजगहन थाना पुलिस ने कुछ युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।![]()
अनाथ बच्चों के नाम पर मांगे रहे पैसे
जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद से रायपुर पहुंची कुछ युवतियों पर अनाथ बच्चों की मदद के नाम पर लोगों से पैसे लेने का आरोप है। बताया जा रहा है कि वे लोगों को कई तरह की बातें बताकर चंदा वसूलते थे।
वसूली का वीडियो वायरल
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवतियां लोगों से बातचीत करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत मुजगहन थाना पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


