CG Murder: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर के राधिका नगर-कश्मीरी पारा इलाके में मंगलवार रात मामूली विवाद के बाद एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।![]()
जानकारी के अनुसार, कश्मीरी पारा निवासी करीब 33 वर्षीय धन्नू ठाकुर मंगलवार रात अपने इलाके में मौजूद था। इसी दौरान रात करीब 9 बजे किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक ही परिवार के कुछ लोगों ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
मौके पर मौत
हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


