CG Maoist Arrest: बस्तर: सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ में माओवादी नेटवर्क को मजबूत करने वाले और कई बड़े नक्सली हमलों का आरोपी मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षाबलों ने मंगलवार को झारखंड में घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार किया।![]()
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली थी कि मिसिर बेसरा अपने साथियों के साथ नए ठिकाने की तलाश में झारखंड के सारंडा, गिरिडीह और पारसनाथ पहाड़ियों के रास्ते आगे बढ़ रहा है। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
डेढ़ करोड़ का था इनाम
मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। वह माओवादी संगठन के पोलित ब्यूरो का सदस्य और पूर्वी क्षेत्रीय ब्यूरो का प्रभारी बताया जाता है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार वह संगठन के शीर्ष नेताओं में शामिल रहा है।
कई नक्सली वारदातों में शामिल था
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, मिसिर बेसरा पर कई नक्सली वारदातों में शामिल होने के आरोप हैं। वह सुरक्षाबलों पर हुए कई बड़े हमलों का आरोपी माना जाता है और लंबे समय से विभिन्न राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों की तलाश सूची में शामिल था।
