Raipur Breaking: राजधानी रायपुर के महादेव घाट में मंदिर के सामने नदी से एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।![]()
घटना की सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।


