CG Job: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा प्रयोगशाला परिचारक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। रायपुर जिले में परीक्षा के लिए 52 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 16,987 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी।![]()
तैयारियां पूरी
परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर ने अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं और दिशा-निर्देशों की समीक्षा की।
नोडल अधिकारी नियुक्त
परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर उत्तम प्रसाद रजक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर के रोजगार अधिकारी केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण 26 जुलाई को सुबह 6 बजे जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से किया जाएगा। सभी अधिकारियों को निर्धारित समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
CG Job: प्रयोगशाला परिचारक भर्ती की अंतिम चयन सूची जारी, यहां चेक करें अपना नाम
केंद्रों पर रहेंगी सभी सुविधाएं
जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, बैठने की उचित व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
प्रवेश से पहले होगी फ्रिस्किंग
परीक्षा की सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी की परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अनिवार्य रूप से फ्रिस्किंग की जाएगी। अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार कराने के निर्देश दिए गए हैं।

