Raipur Murder: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस तमाम दावे करें कि हम यहां पर कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहे हैं करके लेकिन उनके दावों की पोल यहां पर आए दिन घटनाएं हो रही है।![]()
झाड़ी में मिली महिला की लाश
रायपुर के डुंडा इलाका से महिला की हत्या के सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पर 21 जुलाई दिन मंगलवार को झाड़ी में महिला की लाश मिली है। पूरा मामला मुस्कान थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने आया है। जहां डुंडा स्वागत विहार कॉलोनी महेश्वरी भवन के पास महिला की संदिग्ध लाश मिली।
झाड़ू-पोंछा का काम करती थी महिला
महिला की पहचान सुभद्रा साहू (35) बोरियाकला निवासी के रूप में हुई है। महिला घरों में झाड़ू पोछा का काम करती थी। महिला का पति एक निजी अस्पताल में प्लंबर का काम करता है वही उसके तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि महिला रोज की तरह सुबह अपने काम पर निकली थी लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटी इसके बाद उसके शव मिलने की सूचना पति को पुलिस ने दी।
महिला के पति ने बताया कि उसने आखिरी बार घटना वाले दिन दोपहर ढाई बजे फोन पर उससे बात की थी। फिर उसी के नंबर से दोपहर 3:30 बजे कॉल आया था लेकिन कॉल कुछ देर में कट गया आवाज सुनाई नहीं दे रहा था।
शरीर में कई चोट के निशान
पति का कहना है कि हो ना हो इसी समय उसके साथ में यह घटना हुई है। महिला के पति ने बताया कि उसके चेहरे पर चोट के निशान है, शरीर पर नाखून के निशान है, चूड़ियां टूटी हुई थी, चेहरे से खून निकल रहा था।
3 बच्चों के सर से उठा मां का साया
घटना के बाद परिवार में दुख का माहौल है। तीन बच्चों के सर से मां का साया उठ गया है। परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनको कठोर सजा देने की मांग कर रहा है।
Raipur Murder: रायपुर में युवक का मर्डर, महिला थाना के पास खून से लथपथ मिली लाश


