Raipur News: रायपुर में भयंकर भगदड़, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस; वाटर कैनन चलाया

Raipur News: दिल्ली में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में रायपुर में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के घेराव के लिए पहुंचा, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। इससे दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई।

Raipur News: दिल्ली में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में रायपुर में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के घेराव के लिए पहुंचा, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। इससे दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई।tc

पुलिस ने संभाला मोर्चा

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही दो बार आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। कई स्थानों पर लगाए गए बैरिकेड्स को प्रदर्शनकारियों ने हटाने और तोड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी।

भाजपा का आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास का घेराव कर अराजकता फैलाने की कोशिश की। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राहुल गांधी देश में अर्बन नक्सलवाद को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।

कांग्रेस का पलटवार

कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नीट पेपर लीक मामले के लिए भाजपा जिम्मेदार है। कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी की गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि आंसू गैस भाजपा कार्यकर्ताओं पर नहीं, बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर छोड़ी गई।

मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *